Showing posts with label सहायता. Show all posts
Showing posts with label सहायता. Show all posts

Saturday, April 07, 2007

अकसर पूछे जाने वाले सवाल: पॉडकास्ट, या गाने, ऑडियो फाइल के बारे में

अकसर पूछे जाने वाले सवाल - विषयानुसार
(यदि आपको अपने सवाल का उत्तर एक विषय पर न मिले तो कृपया दूसरा विषय भी देखें)
(क) हिन्दी और कंप्यूटर
(ख) चिट्ठा और कंप्यूटर:
  1. आम मुश्किलें
  2. ब्लॉगर पर चिट्ठे की मुश्किलें
  3. वर्ड प्रेस पर चिट्ठे की मुश्किलें
(ग) पॉडकास्ट, या गाने, ऑडियो फाइल के बारे में

प्रश्न-१:- संगीत और पॉडकास्ट में क्या कुछ अन्तर होता है? मैं इसे किस प्रकार से किस कम्प्यूटर में सुन सकता हूं?
उत्तर:- पॉडकास्ट, संगीत, गाने यह सब ऑडियो फाइल हैंइसे आप उन सभी प्रोग्रामों में सुन सकते हैं जो प्रोग्राम, ऑडियोफाइलों को प्ले कर सकते हैंजिस तरह से हर किसी दस्तावेज को अलग-अलग फॉरमैट रखा जा सकता है, उसी तरहऑडियो फाइलों को अलग-अलग फॉरमैट में रखा जा सकता हैऑडियो फाइल रखने का सबसे लोकप्रिय फॉरमैट mp3 औरहै

प्रश्न-२:- कौन-कौन से प्रोग्राम ऑडियो फाइल प्ले कर सकते हैं?
उत्तर- यदि आप विंडोज़ में काम करते हैं तो इस पर ऑडियो फाइल प्ले करने के लिये विंडोज मीडिया प्लेयर, विनएम्प, एमप्लेयर, रीयल प्लेयर, ऑडेसिटी हैं एमप्लेयर, रीयल प्लेयर, ऑडेसिटी लिनेक्स में भी चलते हैंविंडोज़ में डिफॉल्टऑडियो प्लेयर, विंडो मीडिया प्लेयर है

प्रश्न-३:- अलग-अलग फॉरमैट में कौन सा फॉरमैट सबसे अच्छा है?
उत्तर:- अलग-अलग कम्पनियों ने अलग-अलग तरह के फॉरमैट अपनी सुविधा के अनुसार निकाले हैंइसमें अधिकतरमालिकाना हैं। mp3, wav मालिकाना हैं पर ogg फॉरमैट मुक्त और ओपेन सोर्स हैमुक्त और ओपेन सोर्स फॉरमैट प्रयोगकरना सबसे अच्छा है

प्रश्न-४:- विंडोज में ogg. फॉरमैट की फाइलों को कौन से प्रोग्राम प्ले कर सकते हैं?
उत्तर:- विनएम्प और ऑडेसिटी ogg फॉरमैट की फाइल को प्ले कर सकते हैं

प्रश्न-५:- ऑडियो फाइल प्ले करने के लिये कौन सा प्रोग्राम सबसे अच्छा है?
उत्तर- वैसे तो सभी प्रोग्राम अच्छे हैं पर वह प्रोग्राम प्रयोग करना चाहिये जो केवल विंडोज में चले पर बाकी ओपरेटिंग सिस्टममें चल सकता होयदि आप अपना ओपरेटिंग सिस्टम कभी बदलना चाहते हैं तो कोई दिक्कत नहीं आएगी

प्रश्न-६:- विंडोज़ में विंडो मीडिया प्लेयर डिफाल्ट प्लेयर है मैं इसे हटा कर कैसे दूसरा प्रोग्राम डिफॉल्ट का कर सकता हूं?
उत्तर- विंडोज़ में हर अलग-अलग आडियो फाइल सुनने में हर बार अलग-अलग तरह से विंडो मीडिया प्लेयर हटाना पड़ेगाआप जिस तरह के फार्मेट की फाइल को विंडो मीडिया प्लेयर से हटाकर किसी अन्य प्रोग्राम में चलाना चाहते हैं तो उसफारमैट की फाइल को चुन कर और शिफ्ट की (key) को दबाकर माउस में दाहिने तरफ क्लिक करेंइसमें ओपेन विथ (open with) का विकल्प मिलेगाउसमें जिस प्रोग्राम को डिफाल्ट करना चाहते हों उसका चयन कर लें, उस समय उसके नीचे यह लिखा हुआ आयेगा कि क्या इस तरह के फॉरमैट की फाइल को इसी प्रोग्राम से हमेशा खोला जाय तो आप उसका भी चयन करलेंइसके बाद उस फॉरमैट की फाइलें हमेशा उस प्रोग्राम से खुलेंगी

प्रश्न-७:- ओपेन विथ विकल्प आने पर मुझे वह प्रोग्राम नहीं मिला जिसमें मैं उस फॉरमैट की आडियो फाइल को प्ले करनाचाहता हूँ, मैं क्या करूँ ?
उत्तर:- आप जिस प्रोग्राम को चलाना चाहते हैं यदि वह नहीं आया है तो उस पर ब्राउस (Browse) के विकल्प को चुनेंब्राउससे उस प्रोग्राम फोल्डर में जायें जिस फोल्डर में वह प्रोग्राम स्थापित हैविंडोज़ में यह ज्यादातर C: प्रोग्राम फाइल्स के फोल्डरके अन्दर रहता हैइस फोल्डर के अन्दर उस प्रोग्राम की exe फाइल का चयन कर लें

प्रश्न-८:- क्या ऑडियो फाइल सम्पादित करने के लिये कोई प्रोग्राम है?
उत्तर:- ऑडेसिटी, विंडोज लिनिक्स और मैक तीनों में चल सकता हैऑडेसिटी केवल ऑडियो फाइल को बजा सकता हैपर ऑडियो फाइल को उसी तरह से संपादित करने की सुविधा देता है जैसे कि आप किसी दस्तावेज की फाइल को संपादितकरते हैंअर्थात कुछ जोड़ सकते है, हटा सकते हैंइसी में काम करना सरल हैकुछ विस्तार में यहां, इसके बारे में लिखा है

प्रश्न-९:- मैं पॉडकास्ट करना चाहता हूं। मैं कैसे कर सकता हूं?
उत्तर:- जिस तरह से आप अपनी चिट्ठियों को चिट्ठों पर डालते हैं उसी तरह से बहुत सारी वेबसाइट ऑडियो फाइलों को पोस्ट करने की अनुमति देती हैं। आप अपनी आवाज को कंप्यूटर में रिकॉर्ड करें और उसे इस तरह की वेबसाइट या फिर अपने सर्वर पर पोस्ट करें। रिकॉर्ड करने का तरीका यहां हिन्दी में और यहां अंग्रेजी में आसानी से समझाया गया है।

प्रश्न-१०:- वे कौन कौन सी वेबसाइट हैं जो कि ऑडियो फाइलों को रखने की अनुमति देती हैं?
उत्तर:- इस तरह की कुछ वेबसाइट esnips.com और mypodcast.com हैं। यह वेबसाइट आपको मुफ्त में ऑडियो फाइल पोस्ट करने की अनुमति देती हैं। esnips.com पर हिन्दी का समर्थन अच्छा है। आप यहां पर हिन्दी में अपना चिट्टा भी लिख सकते हैं। यहां पर अलग अलग
ऑडियो फाइल पोस्ट करने की वेबसाइटों की तुलना की गयी है। आप इसे देख कर जो भी अच्छी लगे उसमें अकाउंट खोल सकते हैं।

Saturday, March 31, 2007

अकसर पूछे जाने वाले सवाल: चिट्ठा और कंप्यूटर

अकसर पूछे जाने वाले सवाल - विषयानुसार
(यदि आपको अपने सवाल का उत्तर एक विषय पर न मिले तो कृपया दूसरा विषय भी देखें)
(क) हिन्दी और कंप्यूटर
(ख) चिट्ठा और कंप्यूटर:
  1. आम मुश्किलें
  2. ब्लॉगर पर चिट्ठे की मुश्किलें
  3. वर्ड प्रेस पर चिट्ठे की मुश्किलें
(ग) पॉडकास्ट, या गाने, ऑडियो फाइल के बारे में

आम मुश्किलें
प्रश्न-१.१:- मैं हिन्दी में चिट्ठा लिखना चाहता हूं। मैं कैसे लिखूं?
उत्‍तर:- कृपया यहां देखें। तरकश के ई-शिक्षक के सौजन्य से ब्लॉगर पर चिट्ठा बनाने के लिये यहां और वर्ड प्रेस पर चिट्ठा बनाने के लिये यहां से आसान ट्यूटोरियल डाउनलोड कर सकते हैंं।

प्रश्न-१.२:- क्या बिना होस्टिंग का खर्चा किये हुऐ चिट्ठे को अपने डोमेन पर ले जाया जा सकता है?
उत्तर:- जी हां, यदि आप ब्लौगर पर चिट्ठा लिखते हैं। यह जानने के लिये यहां पर देखें।

प्रश्न-१.३:- क्या चिट्ठा लिखने वालों के कुछ अधिकार हैं?
उत्तर:- जी हां, इसके लिये यहां, और यहां देखें।

प्रश्न-१.४:- क्या मैं अपने चिट्ठे पर दी गयी लिंक की झलक दिखा सकता हूंं?
उत्तर:- जी हां आप यह कर सकते हैं। इसके लिये Snap Preview Anywhere में जा कर रजिस्टर करवा कर आगे की कार्यवाही करें। इसके बारे में यहां विस्तार से बताया है।

प्रश्न-१.५:- पुस्तक चिन्ह से क्या होता है?
उत्तर:- इस समय अलग अलग भाषाओं में अनगिनत चिट्ठें हैं और उस पर अनगिनत नयी प्रविष्टियां। कई वेबसाइट चुनी हुई प्रविष्टियों के बारे में सूचना देती हैं जिससे कोइ भी व्यक्ति अपने मन पसन्द प्रविष्टि के बारे में सूचना पा सकता है। सूचना देने वाली वेबसाइट को, नयी प्रविषटियों के बारे उन लोगों से मालुम चलता है जो इन नयी प्रविष्टियों के बारे में जानते हैं। आप नयी प्रविष्टि की सूचना, सूवना देने वाली वेबसाइट पर जा कर दे सकते हैं। यदि उस प्रविष्टि में पुस्तक चिन्ह है तो उसकी सहायता से आप उस प्रविष्टि की सूचना आसानी से नयी प्रविष्टि बताने वाली वेबसाइट को दे सकते हैं। इसके बारे में कुछ यहां भी बताया गया है।

प्रश्न-१.६:- मैं अपने चिट्ठे पर पुस्तक चिन्ह लगाना चाहता हूं, कैसे लगांऊ?
उत्तर:- इसका कोड और ब्लौगर में यह कैसे लगाया जाय, इसके बारे में यहां बताया गया है, इसे देखें। नये बलौगर में लगाने के लिये आप अपने टेम्पलेट को न बदलें पर लेआउट में जाकर Add a page element पर चटका लगायें। इसके बाद जिस बॉक्स में HTML/JavaScript Add third-party functionality or other code to your blog लिखा है वहां चटका लगा कर, बताया कोड चिपका दें।

प्रश्न-१.७:- मैं चिट्ठे पर रंगीन अक्षरों में कैसे लिखूं?
उत्तर:- इसके बारे में यहां विस्तार से लिखा है, इसे पढ़ें।

प्रश्न-१.८:- मैं अपने चिट्ठे के शब्दों को बोल्ड नहीं करता हूं पर भी बोल्ड हो जाते हैं या उसकी फॉरमैटिंग बदल जाती है। मैं क्या करूं?
उत्तर:- यदि आप सीधे चिट्ठे पर लिखते हैं तो ऐसा नहीं होना चाहिये। यदि हो रहा है तो लगता है कि आप गलती से ऐसा कर रहें हैं।
यदि आप पहले किसी वर्ड प्रोसेसर में लिख रहें हैं उसके बाद प्रतिलिपि कर चिट्ठे पर चिपका रहें हैं तो यह संभव है। प्रत्येक वर्ड प्रोसेसर का फॉरमैट करने का अलग अलग तरीका होता है। जब आप प्रतिलिपि कर लेख को चिट्ठे पर चिपकाते हैं तो उसका फॉरमैट अलग अलग तरीके से अलग अलग चिट्ठों पर असर डालता है। इसीलिये वह कभी बोल्ड हो जाता है या फॉरमैटिंग बिगड़ जाती है। इसके लिये सबसे अच्छा तरीका है कि चिपकाने से पहले उसकी सारी फॉरमैटिंग हटा दी जाय। इसके लिये इसे किसी text editor (जैसे लिनेक्स में पाठ सम्पादक या विन्डोस़ में नोट पैड) में चिपकायें तथा वहां से उसे आप प्रतिलिपि कर चिट्ठे पर चिपकायें।
यदि आप ब्लौगर में चिट्ठा लिखते हैं तो Edit Html में जा कर चिपकायें, यह अपने आप इसकी फॉरमैटिंग हटा देता है।

प्रश्न-१.९:- मेरे चिट्ठे पर हिन्दी फैल जाती है और ठीक से नहीं पढ़ी जा सकती। मैं क्या करूंं?
उत्तर:- यह इसलिये हो हाता है कि आप चिट्ठे में हिन्दी को जस्टीफाई कर देते हैं या आपके चिट्ठे में यह अपने आप हो जाता है। आप जस्टीफाई न करें तथा HTML कोड बदलें। यह यहां, यहां, और यहां विस्तार से बताया गया है।

प्रश्न-१.१०:- मैं जानना चाहता हूं कि कौन लोग, कहां से मेरे चिट्ठे पर आते हैं। इसके लिये मैं क्या करूंं?
उत्तर:- इस तरह की सूचना देने वाली कई वेब साईट हैं। इनकी सूची यहां दी गयी है। आप इनमें से किसी पर अपने चिट्ठे को रजिस्टर करा लें। इनकी सेवायें मुफ्त हैं। आपको इनका कोड अपने चिट्ठे पर डालना होगा।

प्रश्न-१.११:- मैं यह कैसे जान सकता हूं कि लोग मेरे बारे में या मेरे चिट्ठे के बारे में, अपने चिट्ठे के बारे में बात कर रहे हैं?
उत्तर:- लोग यह करते समय आपके चिट्ठे से लिंक देते हैं। इसको पता करने का तरीका यहां समझाया गया है। इसे देखें। अक्सर लोग यह नहीं भी करते हैं। इसके लिये गूगल ब्लॉग सर्च में जायें और अपना नाम या फिर चिट्ठे का नाम लिख कर तलाश करें।

प्रश्न-१.१२:- मेरे चिट्ठे से किसी ने मेरी पोस्ट कॉपी कर अपने चिट्ठे पर डाल दी है। मैं क्या करूं?
उत्तर:- यदि कोई बिना आपकी अनुमति के, आपके चिट्ठे से सामग्री अपने चिट्ठे पर डाल देता है तो यह कॉपीराईट क उल्लंघन है। अन्तरजाल में इसे रोक पान मुश्किल कार्य है। फिर भी किसी ने आपके चिट्ठे से कुछ कॉपी किया है या नहीं। यदि किया है तो उसका क्या हल है इसके लिये कुछ व्यवहारिक बातें हिन्दी में यहां और अंग्रेजी में यहां बतायी गयी हैं। आप इसके अनुसार कार्य करें।

प्रश्न-१.१३:- RSS (क्षमल) फीड क्या है तथा इसे मैं कैसे अपने कं‍प्यूटर में प्राप्त करूं?
उत्‍तर:- हर वेबसाइटए/ ब्लौग पर हमेशा कुछ न कुछ नयी सूचना आती रहती है RSS फीड के द्वारा इस सूचना को बिना वेबसाईट पर गये प्राप्त किया जा सकता है। यह यहां विस्तार से बताया गया है इसे देखें।

प्रश्न-१.१४:- फीड बर्नर क्या होता है?
उत्‍तर:- इसके बारे में कुछ यहां समझाया गया है।

प्रश्न-१.१५:- मैं अपने चिट्ठे में स्लाइड शो कैसे लगा सकता हूंं?
उत्‍तर:- यह कार्य
पिकासावेब में इस तरह की सुविधा है और आप उसका प्रयोग कर यह काम आसानी से कर सकते हैं। पिकासा औजार हिन्दी में भी उपलब्ध है। इसके लिये आपको गूगल मेल का अकाउंट खोलना पड़ेगा। यह यहां ठीक प्रकार से समझाया गया है।

ब्लॉगर पर चिट्ठा संबन्धी मुश्किलें
प्रश्न-२.१:- मैं ब्लौगर डाट कौम पर ब्लॉग लिखता हूं। यह प्रकाश्ति नहीं हो पा रहा है क्या करूं?
उत्तर:- जब आप sign in करके अपने ब्लॉग पर जातें हैं तो Change setting जाईये। इसमे Formatting का विकल्प लीजिये और Date language में Hindi (India) का विकल्प न लें इसकी जगह English (India) कर दें।

प्रश्न-२.२:- मैं ब्लौगर डाट कौम पर ब्लॉग लिखता हूं। दूसरे लोग जब टिप्पणी करते हैं तो उनके नाम के बाद 'कहा था' लिख कर आ जाता है। क्या यह बदला जा सकता है?
उत्तर:- जी हां यह बदला जा सकता है। इसके लिये आपको HTML बदलना पड़ेगा। घबराईये नहीं यह कठिन कार्य नहीं है। इसके लिये यहां विस्तार से लिखा है, इसे देखें।

वर्डप्रेस पर चिट्ठा संबन्धी मुश्किलें
प्रश्‍न-३.१:- मैं वर्ड प्रेस पर ब्लॉग लिखता हूं उसमें बार-बार Error 404 आ जाती है। मैं क्या करूं?
उत्तर:- Error 404 के बारे में वर्ड प्रेस के FAQ में यहां देंखें पर हिन्दी ब्लॉग की कुछ और भी मुश्किलें हैं। यदि आप अपने पोस्ट की टाईटल हिन्दी में लिख्ते हैं तो उसे सुरक्षित करते समय उसका पता बहुत बड़ा हो जाता है जिससे यह मुश्किल होती है। पोस्ट स्लग में इसे अंग्रेजी में कर दें। इसके बारे में यहां पर विस्तार से बताया गया है, इसे भी देखें।

प्रश्न-३.२:- मै वर्ड प्रेस पर ब्लौग लिखता हूं। मेरी RSS फीड नहीं काम कर रही है। मैं क्या करूं?
उत्तर:- यदि वर्ड प्रेस पर आपने हिन्दी में बड़ी श्रेणियां बना ली हैं तो इस तरह की मुश्किलें आती है । श्रेणियां अंग्रेजी में कर दें या फिर छोटी कर दें। यह यहां पर विस्तार से बताया गया है, इसे भी देखें।

प्रश्न-३.३:- मै वर्ड प्रेस पर ब्लौग लिखता हूं। इसके अक्षर का आकार कैसे बड़ा करूं?
उत्तर:- इसके लिये आपको चिट्टी की शुरूवात में कोड मोड पर जा कर का टैग लगाना है और अन्त में इसे के टैग से बन्द कर देना है। इसके बारे में यहां विस्तार से लिखा है, आप इसे भी पढ़ लें।

--------
प्रश्न-४.०:- मैंने उपर लिखे प्रश्न और उत्तर पढ़ लिये पर मेरी परेशानी दूर नहीं हुई। मैं क्या करूं?
उत्तर:- आप ई-पंडित की ई-पाठशाल में भी जा कर देख सकते हैंं वहां पर भी बहुत सारे कार्यों आसानी से समझाया हुआ है। यदि इसके बाद भी आपकी परेशानी का हल नहीं निकलता है तो उसे दूर करने के लिय आप चिट्ठा लिखने वाले व पॉडकास्ट करने वाले से पूछ सकते हैं वे ही आपका जवाब दे सकते हैं क्योंकि वे इन सब मुश्किलों का हल पा चुके हैं। हिन्दी में कुछ अच्छी सेवाओं का जिक्र यहां हैं। आप इनके सदस्य बन कर अपना प्रश्न उठा सकते हैं। सदस्य बनने के लिये कोई शुल्क नहीं है।

Friday, February 02, 2007

चिट्ठे पर आने वाले लोगो की जानकारी देने वाली वेबसाईट

सब यह जानना चाहते हैं कि कौन, कहां से चिट्ठे पर आता है। इस तरह की सूचना देने वाली कई वेबसाईट हैं। आपको बस इन वेबसाईटइ पर अपने को रजिस्टर करा कर इसका कोड अपने चिट्ठे में डालना होगा। यह मुफ्त सेवा प्रदान करते हैं।
  1. Free Counters - Branica
  2. Google Analytics
  3. GoStats.in गोस्टैटस डॉट कॉम - वेबसाइट हिट काउंटर और मुफ्त ट्रैफिक परिसंख्यान
  4. StatCounter.com
  5. webstats4u
यदि आप इस तरह की किसी और वेबसाईट को जानते हों तो हमें सूचित करें।

Tuesday, October 31, 2006

हिन्दी लेखन और चिट्ठेकारी- सहायता

नीचे उल्लखित वेबसाइट, कंप्यूटर एवं इन्टरनेट पर अच्छी हिन्दी लिखने के तरीके और इन्टरनेट पर हिन्दी के शब्दकोश के बारे में बताती हैं।

  1. सर्वज्ञ - हिन्दी में टाईप करना और चिट्ठा लिखना
  2. कंप्यूटर पर देवनागरी टाइप करने के साधन
  3. बारहा, हिन्दीराइटर तथा इंडिक IME की तुलनात्मक समीक्षा
  4. अपने चिट्ठे पर पुस्तचिह्नक लगाएँ
  5. अच्छे चिट्ठटकारों के गुण
  6. Notes on Viewing and Creating Devanagari Documents with Unicode Support
  7. Hindi Computing: Tools and Techniques
  8. हिन्दी शब्दतंत्र Hindi Wordnet
  9. अंग्रेजी हिन्दी शब्दकोश
  10. शब्दनिधि
  11. गीतायन Standard Hindi Spelling
  12. ओरेंगू (Orangoo) ऑनलाईन वर्तनी जांचक
  13. हिन्दी में देवनागरी का ग़लत प्रयोग
  14. चन्द्रबिन्दु (ँ) और अनुस्वार (ं) के नियम
  15. नुक़्ते की बात
  16. अनुवादकों के लिए कुछ 17-18 सुझाव
  17. फाँट से यूनिकोड
  18. देवनागरी फाण्ट परिवर्तकों की सूची
  19. ब्लॉगिंग शब्दावली (blogging jargon)
  20. यूनिकोड फ़ाइलों को पीडीएफ़ में कैसे परिवर्तित करें
  21. यूनिकोड फ़ाइलों को पीडीएफ़ में ऑनलाईन कैसे परिवर्तित करें

यदि आप इस तरह की किसी और वेबसाइट के बारे में जानते हों तो हमें बतायें।

सलाह और सीखने के लिये - यहां देखें

अंतरजाल पर हिन्दी के बढ़ते कदम
हिन्दी में चिट्ठे और पॉडकास्ट बढ़ते ही चले जा रहें हैं। यदि आप हिन्दी में चिट्ठा लिखते हैं या पॉडकास्ट करते हैं, तो हमें सूचित करें ताकि आपकी प्रविष्टियां की सूवना दी जा सके। यदि आपको किसी हिन्दी के चिट्ठे या पॉडकास्ट के बारे में मालुम है तो कृपया सूचित करें। हमारा ईमेल का पता यह है।

इस सूची में से कुछ चिट्ठों की प्रविष्टियां नहीं आ पा रहीं हैं। हमारा प्रोग्राम फीड पढ़ने पर कुछ गलती दिखाता है या फिर पढ़ नहीं पा रहा है। यदि आपके चिट्ठे की भी प्रविष्टियां नहीं आ रहीं हैं तो अपने चिट्ठे की फीड, फीड बर्नर के द्वारा दे कर, हमें सूचित करें जिससे हम आपकी फीड को भी जोड़ सकें।


चिट्ठों, पॉडकास्ट, और वेबसाइट को निम्न श्रेणियों में बांटा गया है। हमें सूचित करते समय यह भी बतायें कि आप अपना चिट्ठा किस श्रेणी में रखना चाहेंगे।


श्रेणियां

  1. पॉडकास्ट
  2. विज्ञान, तकनीक और कंप्यूटर
  3. निवेश, आर्थिक, व्यापार, और बजार
  4. सलाह और सीखने के लिये
  5. धर्म
  6. फिल्म, नाटक, टीवी, रेडियो और मीडिया
  7. हास्य, मनोरंजन, कार्टून, कॉमिक्स
  8. चित्र
  9. कविता, गीत शेर शायरी, गाने
  10. इंटरनेट पर रचनायें
  11. विविध चिट्ठे और वेबसाइट, जो उपर किसी श्रेणी में नहीं आती हैं
  12. पत्रिकायें और पोर्टल
  13. वयस्क
  14. हिन्दी चिट्ठों पर प्रविष्टियों की सूचना देने वाली अन्य वेबसाइट
  15. समाचार और सूचना देने वाली वेबसाइट

यह श्रेणियां इस बात पर तय की गयी हैं कि उस चिट्ठे में मुख्यतः किस तरह की सूचना रहती है। यदि आपका चिट्ठा किसी गलत श्रेणी में है तो हमें सूचित करेंं ताकि उसे ठीक किया जा सके।


सलाह और सिखाने सिखाने वाली वेबसाइटें निम्न हैं।

  1. Devanagari
  2. Hindi Study Blog
  3. I speak Hindi
  4. Learn Sanskrit
  5. vayanjan
  6. Yatra Salah
  7. अच्छी चिट्ठेकारी करने के तरीके और गुण
  8. ई-पाठशाल
  9. कैरियर सलाह
  10. खाना बनाना
  11. दाल रोटी चावल
  12. भाषा,शिक्षा और रोज़गार: रोज़ी-रोटी का मसला सुलझे,कविता-कहानियां भी तभी सुहाती हैं.........
  13. मगही व्याकरण
  14. सरगम
  15. हम सब एक दिन सफल होंगे
  16. हिन्दी
  17. हिन्दी Hindi Language
  18. हिन्दी में लिखना
  19. हिंदी सीखो LEARN WITH WORLD


यदि आप किसी और वेबसाइट के बारे में जानते हों तो हमें बतायें।

Monday, October 30, 2006

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल: हिन्दी और कंप्यूटर

अकसर पूछे जाने वाले सवाल - विषयानुसार
(यदि आपको अपने सवाल का उत्तर एक विषय पर न मिले तो कृपया दूसरा विषय भी देखें)

हिन्दी और कंप्यूटर
चिट्ठा और कंप्यूटर:
  1. आम मुश्किलें
  2. ब्लॉगर पर चिट्ठे की मुश्किलें
  3. वर्ड प्रेस पर चिट्ठे की मुश्किलें
(ग) पॉडकास्ट, या गाने, ऑडियो फाइल के बारे में

प्रश्न-:- मैं कंप्यूटर पर हिन्दी कैसे लिखूं?
उत्तर:- कंप्यूटर में हिन्दी टाईप करने के लिये अच्छी सुविधायें जानने के लिये यहां और यहां देखेंयदि आप इसे विडियो मेंदेखना चाहें तो यहां देख सकते हैं

प्रश्न-:- मैं देवनागरी में लिखना चाहता हूं, कैसे लिखूं?
उत्तर:- हिन्दी को देवनागरी लिपि में लिखने के लिये Unicode फॉन्ट का प्रयोग करें क्योंकि इन्हीं फॉन्टों का मानकीकरण होचुका हैइस तरह कई फॉन्ट हैंहमारी सलाह है, कि आप गार्गी या लोहित हिन्दी का प्रयोग करेंइन फॉन्टों में अलग-अलगकी-बोर्ड भी उपलब्ध है

प्रश्-:- हिन्दी वेबसाइट पर हिन्दी (देवनागरी) के अक्षर नहीं दिखायी पड़ते हैं पर कूड़ा दिखाई पड़ता हैक्या करें?
उत्तर:- इन्टरनेट पर काफी समय से हिन्दी देवनागरी लिपि में लिखी जा रही है पर पहले देवनागरी फॉन्ट का मानकीकरण नहींहुआ था इसलिये बहुत सारे वेबसाइटों ने अपने फॉन्ट का प्रयोग कर वेबसाइटें बनायी गयी हैइन वेबसाइटों को देखने के लियेआपको उन्हीं वेबसाइटों की फॉन्ट डाउनलोड कर अपने कंप्यूटर पर डालनी होंगी तब ही उसे ठीक प्रकार से देख सकते हैंयदि आप फायरफौक्स प्रयोग करते हैं तो पद्मा एक्सटेंशन डाल लें यह ठीक हो जायागायदि आप कोई और वेब ब्रॉउसर प्रयोगकरते हैं तो Unicode Conversion Gateway पर जा कर देखें यह ठीक हो जायगा

इस समय देवनागरी लिपि का मानकीकरण हो चुका है और यह Unicode में है अधिकतर ब्लॉग नयी वेबसाईट में हिन्दीफॉन्ट में लिखी जाती हैइसलिये आप View पर जाकर Character encoding को Unicode UTF- 8 कर देंयह आपको ठीक प्रकार से दिखाई पड़ने लगेगी

प्रश्न-:- मैंने देवनागरी में लिखा है पर वह यूनिकोड में नहीं है। मै उसे कैसे यूनिकोड में बदलूं?
उत्तर:- अलग अलग देवनागरी फाण्ट परिवर्तकों की सूची यहां दी गयी है। इसमें जा कर उचित जगह से यूनिकोड में बदल लें। या फिर बसेरा वेबसाईट में इस तरह की सुविधा है। आप वहां जा कर यूनीकोड फॉंट में बदल सकते हैं।

प्रश्न-५:- मैं अच्छी हिन्दी कैसे लिखूं?
उत्तर:- हिन्दी लिखने के लिये हमारी पोस्ट हिन्दी लेखन सहायता पर बतायी गयी वेबसाईटों को देखें

हम सब बोल-चाल से ही हिन्दी सीखे हैं और हमें बोलचाल की ही हिन्दी प्रयोग करनी चाहियेहमारे बोलचाल की हिन्दी अच्छीहो, इसके लिये हिन्दी में अच्छी किताबें पढें, एक अच्छा हिन्दी शब्द कोष रखेंहिन्दी व्याकरण की कुछ सामान्य गलतियां हैंजिनके बारे में आप यहां, यहां, और यहां भी पढेंइन पोस्टों पर की गयी टिप्पणियों पर भी अपनी नजर डालेंइनसे भी आपकोसहायता मिलेगी

यदि अनुवाद कर रहें हों तो यहां देखना भूलें

प्रश्-६:- हिन्दी में अच्छी ऑन लाईन शब्दकोष कहां मिल सकते हैं?
उत्तर:- कृपया यहां देखें।


प्रश्-७:- मुझे कभी कभी गूगल में सर्च करने में या जीमेल से मिली ईमेल की हिन्दी अक्सर कूड़ा दिखायी पड़ती हैमैं क्याकरूं?
उत्तर:- यह अक्सर हिन्दी यूनिकोड की एनकोडिंग टूटने से हो जाता हैइसे ठीक करने का टूल यहां दिया हैइसकी सहायतासे आप इसे ठीक कर सकते हैं

प्रश्-८:- मैं फायर फॉक्स पर हिन्दी के पेज देखता हूं इसमें यह ठीक नहीं दिखायी देते हैंमात्रा की गलती रहती हैमैं क्याकरूं?
उत्तर:- इस बात के बारे में परिचर्चा की यह लिंक देखेंइस परेशानी का कारण रवी जी यह कह कर बताया है कि,
‍ ‍ ‍ Unicode ‍ ‍ ‍ ‍
'फ़ॉयरफ़ॉक्स एशियाई कॉम्प्लेक्स स्क्रिप्ट को ठीक से नहीं दिखा सकता. यह उसके निर्माण में ही समस्या है. यह एचटीएमएल पृष्ठों को दिखाने के लिए खुद का गीको रेंडरिंग इंजिन प्रयोग करता है, जो हिन्दी जैसी भाषाओंको ठीक से दिखा नहीं सकता. इसे दूर करने के लिए एक पैंगो टूल का निर्माण किया गया है. जहाँ भी आपकोफ़ॉयरफ़ॉक्स में हिन्दी बढ़िया दिखाई देती है, जैसे कि फेदोरा कोर 4 इत्यादि में, तो यह मानकर चलें किफ़ॉयरफ़ॉक्स को पैंगो इनेबल कर कम्पाइल किया गया है. बागी जगह नहीं.
और, यह समस्या ज्यादा तो नहीं, परंतु विंडोज़ एक्स पी पर भी आती है - यहाँ भी वह अपना खुद का रेंडरिंगइंजिन प्रयोग करता है.
ऑपेरा में पैंगो जैसी भी सुविधा नहीं है, लिहाजा यह हिन्दी जैसी कॉम्प्लेक्स स्क्रिप्ट को लिनक्स में ठीक से किसीसूरत नहीं दिखा पाता. विंडोज़ में इसमें कोई समस्या नहीं आती, चूंकि यह विंडोज के ही रेंडरिंग इंजिन का प्रयोगकरता है.'
इसके लिये आप वह फायर फॉक्स स्थापित करें जो कि पैंगो इनेबल कर कम्पाइल किया गया होयह अन्तरजाल में है जैसा किपरिचर्चा की उसी लिंक में बताया गया है

प्रश्न-९:- मैंने किसी चिट्ठा पर कुछ पढ़ा था। मैं उसे कैसे ढ़ूढ़ूं?
उत्तर:- इसके कई तरीके हैं पर सबसे अच्छा तरीका है कि गूगल बलॉग सर्च पर जा कर वह लिखें और ढ़ूढ़ लें।


प्रश्न
-१०:- मैंने उपर लिखे प्रश्न और उत्तर पढ़ लिये पर मेरी परेशानी दूर नहीं हुईमैं क्या करूं?
उत्तर:- आप चिट्ठा लिखने वाले पॉडकास्टकरने वाले से पूछ सकते हैं वे ही आपका जवाब दे सकते हैं क्योंकि वे इन सब मुश्किलों का हल पा चुके हैंहिन्दी में कुछ अच्छी सेवाओं का जिक्र यहां हैंआप इनके सदस्य बन कर अपना प्रश्न उठा सकते हैंसदस्य बनने के लिये कोई शुल्क नहीं है

मेरे और इस वेब साइट के बारे में

यह सेवा, न्यास द्वारा, हिन्दी देवनागरी (लिपि) को बढ़ावा देने के लिये शुरू की गयी है। मैं इसका सम्पादक हूं। आपके विचारों और सुझावों का स्वागत है। हम और भी बहुत कुछ करना चाहते हैं पर यह सब धीरे धीरे और इस पहले कदम की प्रतिक्रिया के बाद।